सप्ताह के ७ दिनों के नाम | 7 Week Days Name in Hindi

हमें सप्ताह के सात दिनों का नाम या Week Days Name in Hindi जानना बहुत जरुरी है। सप्ताह के सात दिन असल में समय को दर्शाते है.

एक साल में ३६५ दिन, १२ महीने और ५२ सप्ताह होते है। एक सप्ताह में सात दिन होते हे और एक महीने में ४ सप्ताह होते है।

आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम सप्ताह के सात दिनों के नाम और उनका अपने दिनचर्या में क्या महत्व है वो समझेंगे।

सप्ताह के ७ दिनों के नाम | 7 Week Days Name in Hindi

सप्ताह में कुल ७ दिन होते है। और इसीलिए उसे (सप्त – सात , आह – दिन)सप्ताह कहते है।

हर दिन का अलग मतलब और उच्चार होता है। निचे दिए गए टेबल में हमने सप्ताह के दिनों नाम और उसका उच्चार दिया हुआ है।

क्र.सप्ताह के दिनDays Names अंग्रेजी उच्चार
1रविवारSunday संडे
2 सोमवार Mondayमंडे
3मंगळवार Tuesdayट्यूसडे
4 बुधवार Wednesdayवेन्सडे
5गुरुवार Thursdayथर्सडे
6शुक्रवार Fridayफ्रायडे
7शनिवार Saturdayसॅटर्डे

सप्ताह के नाम कैसे रखे गये है।

भारतीय संस्कृती में पौराणिक ग्रंथो के अनुसार सभी त्यौहार, प्रथा और आज हम जिन नामो का उच्चार करते हे उनका उल्लेख किया गया है।

हमारे संस्कृति के सभी तथ्य धार्मिक ग्रंथो से जुड़े हुए है। जिन्हे विज्ञानं भी नकार नहीं सकता।

क्योकि पुराने कालखंड से समय का मुलमाप पृथ्वी और उसके आसपास के ग्रहो से लगे जातात था। पूर्णिमा, अमावस्या, दिन-रात, महीना , साल, हर एक समय का कालखंड पृथी और उसके अन्य ग्रहो पर निर्भर है इसीलिए सप्ताह के नाम (Week Days Name in Hindi) भी ग्रहो के नामो पे दिए गए है।

जैसे की :

क्र ग्रहो के नाम ग्रहो के अंग्रेजी नाम दिनों के नाम दिनों के अंग्रेजी नाम
1सूर्य Sunरविवार Sunday
2चन्द्रमा MoonसोमवारMonday
3मंगल Marsमंगलवार Tuesday
4बुध Mercuryबुधवार Wednesday
5गुरु Jupiterगुरुवार Thursday
6शुक्र Venusशुक्रवार Friday
7शनि Saturnशनिवार Saturday

सप्ताह के दिनों का नाम महत्व

  • रविवार (Sunday)

रविवार का दिन अक्सर छुट्टी के लिए पहचाना जाता है। जॉब करने वाले लोग , कॉलेज जाने वाले छात्र , बच्चे, बूढ़े सभी लोग रविवार को पसंद करते है।

रविवार, रवि यानि सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन लोग सूर्यनारायण की आराधना करते है।

  • सोमवार (Monday)

सोमवार का दिन रविवार के बाद आता है। असल में सप्ताह की शुरुवात इसी दिन से होती है।

रविवार की छुट्टी ख़तम होने के बाद सभी लोग सोमवार के दिन नयी उम्मीदों से अपने अपने काम पर जाते है। आलसी लोग सोमवार को पसंद नहीं करते।

सोमवार को भगवन शिव का दिन मन जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव को पूजते है।

  • मंगलवार (Tuesday)

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन मन जाता है। इस दिन भगवन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन का नाम मंगल ग्रह के नाम पे रखा गया है.

जिनके राशि में मंगल पाया जाता है, वो इस दिन भगवन की पूजा और उपासना करते है।

इस दिन गणेश, हनुमान और काली की भी पूजा की जाती है।

  • बुधवार (Wednesday)

बुधवार के दिन को गणेश जी का दिन माना जाता है। इस दिन गणेश जी के मंत्रो का जाप किया जाता है।

इस दिन का नामकरण बुध गृह के आधार पर किया गया है। श्रीकृष्ण के अवतार श्री विट्ठल जी की भी इस दिन पूजा की जाती है।

  • गुरुवार (Thursday)

इस दिन को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। यह दिन भगवन विष्णु, बृहस्पति, और साई बाबा को समर्पित है। इस दिन नारायण के मंत्रो का भी जाप किया जाता है।

इस दिन का नामकरण गुरु गृह के नाम से किया गया है।

  • शुक्रवार (Friday)

शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा को समर्पित है। इस दिन माँ दुर्गा की पूजा और जाप किया जाता है।

शुक्र गृह के नाम पर इस दिन का नामकरण किया गया है।

  • शनिवार (Saturday)

इस दिन का नाम शनि गृह के नामपर रखा गया है। इस दिन शनि बघवान की पूजा की जाती है।

शनि भगवान को न्याय के देवता मना जाता है।

इस दिन पे हनुमान जी को भी पूजा जाता है। हनुमान जी को शक्ति का देवता मन जाता है। इस दिन नौजवान हनुमान जी के लिए उपवास रखते है , या मंदिर जाके उनकी पूजा करते है।

बच्चो के लिए अन्य जरुरी लेख

Leave a Comment